ट्रक-दुपहिया दुर्घटना में दुपहिया चालक की मृत्यु, एक घायल

हादसा ट्रक-दुपहिया दुर्घटना में दुपहिया चालक की मृत्यु, एक घायल

Tejinder Singh
Update: 2022-10-04 13:10 GMT
ट्रक-दुपहिया दुर्घटना में दुपहिया चालक की मृत्यु, एक घायल

डिजिटल डेस्क, मेहकर. जानेफल मार्गपर समृद्धि महामार्ग के नजदीक ग्राम फर्दापुर के पास भालेगांव से मेहकर आ रहे दुपहिया क्रमांक एमएच २८ एडी ६३९८ एक खडे टिप्पर क्र.बिबी १४३२ से टकराया। इस दुर्घटना में दुपहिया चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यू हुई, तथा एक गंभीर रूप से घायल हुआ। यह घटना रविवार कि रात के दरमियान घटी। घायल को मेहकर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात भालेगांव निवासी सुरेश विठोबा धोंडगे (४६) भालेगांव से मेहकर के लिये निजी काम से जा रहे थे। उनके साथ भगवान सुखदेव निकस(४५) भी दुपहिया पर सवार थे। दरमियान फर्दापुर के पास एक खड़े टिप्पर से दुपहिया टकराई। रस्ते में खड़े टिप्पर की लाइट बंद थी और रेडियम भी नहीं होने से यह दुर्घटना घटी। घटना पश्चात गुस्साए नागरिकों ने टिप्पर को आग के हवाले किया।

Tags:    

Similar News