इवांका के सम्मान में हुआ शाही भोज, 25 लोकनृत्य ग्रुप ने पेश की लोककला

इवांका के सम्मान में हुआ शाही भोज, 25 लोकनृत्य ग्रुप ने पेश की लोककला

Anita Peddulwar
Update: 2017-11-29 05:13 GMT
इवांका के सम्मान में हुआ शाही भोज, 25 लोकनृत्य ग्रुप ने पेश की लोककला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हमारे यहां अतिथि देवो भव की परंपरा रही है, जिसका अर्थ है कि यहां मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया गया है। इस दृष्टि से हमारे यहां आने वाले मेहमानों का स्वागत भी जोरदार होता है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रम्प भारत दौरे पर हैं। इवांका हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हिस्सा रहीं हैं।  तीन दिवसीय इस समिट की मेजबानी भारत और अमेरिका की ओर से की जा रही है।इवांका के भारत यात्रा के दौरान लोकनृत्य की पेशकश की गई और इस जिम्मेदारी को निभाने का गौरव नागपुर के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र को मिला।

केन्द्र ने किया बेहतरीन इंतजाम

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र ने यात्रा इवांका के स्वागत में पेश लोककला को अरेंज करने का काम किया।  हैदराबाद रियासत के हिस्सा रहे होटल ताज फलकनुमा पैलेस में शाही भोज (डिनर) का आयोजन रखा गया । इस दौरान होटल के लॉन में लोकनृत्य की पेशकश की गई, जिसके आयोजन की पूरी जिम्मेदारी नागपुर के  दमक्षे सांस्कृतिक केंद्र के कांधों पर रही।   केंद्र के प्रभारी व उप निदेशक सुदर्शन पाटील ने बताया कि इवांका की अगवानी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई है।  

देश भर से 25 ग्रुप ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में लोकनृत्य प्रस्तुति के लिए देशभर से 25 लोकनृत्य समूहों को आमंत्रित किया गया था। इसमें 1500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इन सारे कलाकारों को बुलाने से लेकर उनकी प्रस्तुति देने तक की सारी जिम्मेदारी दमक्षे सांस्कृतिक केंद्र ने बखूबी निभाई। इवांका ट्रम्प इन दिनों तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं। हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप में अमेरीकी महिला उद्योजकों के उच्च स्तरीय डेलिगेशन में वे हिस्सा लेने पहुंची हैं।  समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के साथ इवांका ट्रंप ने हिस्सा लिया। इस दौरान हैदराबाद में चारों तरफ भारी बंदोबस्त भी किए गए हैं। 

Similar News