महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष झिरवाल ने किया सफल केन्द्र का अभ्यास दौरा

दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष झिरवाल ने किया सफल केन्द्र का अभ्यास दौरा

Tejinder Singh
Update: 2021-10-25 16:08 GMT
महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष झिरवाल ने किया सफल केन्द्र का अभ्यास दौरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरी झिरवाल ने सोमवार को दिल्ली स्थित मदर डेयरी के फल एवं सब्जियों की शाखा सफल प्रक्रिया केन्द्र का अभ्यास दौरा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भी सफल केन्द्र खोलने की तैयारी है, ताकि प्रदेश के किसानों विशेषत: आदिवासियों के वन उपज, फल और सब्जियों को रिटेल चेन के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और इसमें दोनों किसानों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी लाभ मिल सके। झिरवाल ने यहां के मंगोलपुरी इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में कुल 22 एकड़ में फैले सफल केन्द्र का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की मध्यवर्ती वितरण सुविधा (सीडीएफ) जानकारी ली। साथ ही वहां पैकेजिंग प्रक्रिया, शीतगृह, फलों को पकाने, सफल केन्द्र के माध्यम से किसानों के उपज को मिलने वाला उचित दाम तथा उपभोक्ताओं को सस्ते दरों में उपलब्ध होने वाली सब्जियां और फलों आदि के बारे में जानकारी हासिल की। मदर डेयरी के उप प्रबंध निदेशक डॉ ओमवीर सिंह ने सफल प्रक्रिया केन्द्र के बारे में झिरवाल को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

Tags:    

Similar News