पन्ना: दिव्यांग को वितरित की गयी व्हील चेयर

पन्ना: दिव्यांग को वितरित की गयी व्हील चेयर

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-05 10:47 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना प्रदेश में निर्धन एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण जिम्मेदारी) अधिनियम 1995 का संशोधन अधिनियम 1997 प्रभावशील है। निःशक्त व्यक्तियों की शिक्षा, नियोजना और उनके लिए सकारात्मक कार्यवाही करने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए क्रियान्वित कार्यक्रम स्पर्श अभियान के तहत 40 प्रतिशत या अधिक निःशक्तता धारक निःशक्त को पात्रतानुसार सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग पन्ना द्वारा निरंतर लाभान्वित कराया जाता है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पन्ना द्वारा दिव्यांग शिवराज सिंह बेलदार पिता श्री आनन्दी लाल बेलदार निवासी वार्ड नं. 16 रानीगंज पन्ना जो कि 70 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग है को श्री अशोक चतुर्वेदी उप संचालक सामाजिक न्याय द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गयी।

Similar News