बिना अनुमति करा दिए ग्रीन इंडिया के काम - सीसीएफ ने उमरिया डीएफओ को जारी किया नोटिस 

 बिना अनुमति करा दिए ग्रीन इंडिया के काम - सीसीएफ ने उमरिया डीएफओ को जारी किया नोटिस 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-08 13:25 GMT
 बिना अनुमति करा दिए ग्रीन इंडिया के काम - सीसीएफ ने उमरिया डीएफओ को जारी किया नोटिस 

डिजिटल डेस्क उमरिया । उमरिया वन मण्डल क्षेत्र में ग्रीन इण्डिया मिशन, कैम्पा मद के कार्यों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। आरोप हैं कि तकरीबन 40 लाख कीमती ग्रीन इंडिया के तालाब मजदूरों की बजाए जेसीबी मशीनों से बनवा दिए गए। यही नहीं इनकी अनुमति शहडोल वन वृत्त के सीसीएफ से भी नही ली गई। न ही संशोधन की कोई सूचना दी। इसी तरह जुलाई माह में कैम्पा मद से बने चार तालाबों में भी संदेह है। इसमें भी मजदूरों की जगह मशीनों से काम हुआ। इन्हीं मुख्य बिंदुओं के आधार पर शिकायत प्रमुख वन संरक्षक भोपाल से हुई है। प्रकरण के संबंध में सीसीएफ शहडोल ने नोटिस जारी कर डीएफओ उमरिया से जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
जांच में हुई जंगल कटाई की पुष्टि
तालाब निर्माण के अलावा जंगल कटाई की भी शिकायत है। आरोप  हैं कि चंदिया रेंज के हर्रवाह बीट में इमारती लकडिय़ों के पौधों का कत्लेआम हो गया। यहां वनाधिकारियों द्वारा लाखों रुपए की लकडिय़ां रातोरात जिले की सीमा से पार चली गईं। यह कार्य विभागीय अफसरों की शह में हुआ। मामला संज्ञान में आने पर जब शहडोल सीसीएफ ने उडऩदस्ता भेजकर जांच करवाई, तो आराजी भूमि में पेड़ों की कटाई मिली। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ है।  
इनका कहना है
हर्रवाह में आराजी व बीट क्षेत्र में पेड़ कटे हैं। बीटगार्ड व अन्य के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उमरिया वन मण्डल में ग्रीन इंडिया के कुछ तालाबों की शिकायत हुई है। उसका अनुमोदन हमारी सूची में नहीं है। हो सकता है उन्होंने स्थानीय स्तर पर सुधार किया हो लेकिन इसकी सूचना हमें नहीं मिली। इसके लिए मैं छानबीन करते हुए डीएफओ को जवाब तलब का नोटिस दिया है। 
-पीके वर्मा, सीसीएफ शहडोल
 

Tags:    

Similar News