दुख: सुशांत की मौत पर सामने आया माही का रिएक्शन, डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताया- गहरे सदमे में हैं धोनी 

दुख: सुशांत की मौत पर सामने आया माही का रिएक्शन, डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताया- गहरे सदमे में हैं धोनी 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-16 06:57 GMT
दुख: सुशांत की मौत पर सामने आया माही का रिएक्शन, डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताया- गहरे सदमे में हैं धोनी 

डिजिटल डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से फिल्म जगत सहित उनके फैंस और चाहने वाले स्तब्ध हैं। इस खबर से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सदमे में हैं और वे इतने दुखी हुए हैं कि पूरी तरह से टूट गए हैं। इस हादसे ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया है। यह बात "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताई है। इस फिल्म में सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था। यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी और सुपरहिट भी रही थी। 

बता दें कि 34 साल के सुशांत ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद सोमवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुशांत के निधन के बाद से ही हर किसी को धोनी के रिएक्शन का इंतजार है। हालांकि, धोनी की तरफ से सुशांत के निधन पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

नीरज पांडे ने कहा, ‘‘मैं अभी कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हूं। मैं यही कह सकता हूं कि मैंने एक अपने बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है। उन्होंने कहा, खबर सुनने के बाद मैंने माही भाई और दो दोस्त मिहिर दिवाकर और अरुण पांडे को भी फोन किया था। सभी इस दुखद खबर से सदमे में आ गए हैं। खबर सुनकर माही भाई को गहरा सदमा लगा है। वे इतने दुखी हुए हैं कि पूरी तरह से टूट गए हैं और गहरी उदासी में डूब गए हैं।

वहीं फिल्म के को-प्रोड्यूसर और महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त अरुण पांडे ने कहा, धोनी के जीवन को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी उतार पाएगा या नहीं, इसको लेकर सुशांत हमेशा चिंतित रहता था। फिल्म रिलीज (2016) से पहले भी वह टेंशन में ही था। पांडे अभी तक सुशांत की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वह मुझसे कहता था कि, उम्मीद करता हूं कि मैं अच्छा करूंगा, वरना माही के लाखों फैंस मुझे कभी माफ नहीं करेंगे। लेकिन वह इतना मेहनती था कि मुझे उस पर विश्वास था कि वह अच्छा काम करेगा और उसने किया भी।

मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी प्रैक्टिस करता रहता था सुशांत
अरुण ने कहा, हेलिकॉप्टर शॉट की सुशांत ने काफी प्रैक्टिस की थी। एक दिन प्रैक्टिस के दौरान उसकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। हमें लगा था कि वह आराम करेगा, लेकिन खिंचाव के बावजूद भी उसने लगातार प्रैक्टिस की थी। सुशांत नहीं चाहता था कि उसके कारण फिल्म में थोड़ी भी देरी हो।

धोनी के किरदार को निभाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता था सुशांत
पांडे ने बताया कि, छोटी-छोटी चीजों में अंतर न आए, इसलिए वह माही से काफी सवाल पूछ करता था। दोनों बिहार से ही हैं, इसलिए दोनों के बीच तालमेल बनाने में मदद मिली। उन्होंने बताय कि, मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया वाले मकान में गए थे। माही घर में जहां बैठते थे और खाना खाते थे, किरदार में ढलने के लिए सुशांत भी उनकी तरह वैसा ही करता था। घर में एक जगह ऐसी थी, जहां धोनी जमीन पर लेट जाते थे, तो सुशांत भी वैसा ही करता था। धोनी के किरदार को निभाने के लिए वे खुद को भाग्यशाली मानता था। उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कुछ करेगा, वह इतना जिंदादिल था।लॉकडाउन से पहले हमने साथ में ही जिम सेशन में हिस्सा लिया था और हम नियमित रूप से संपर्क में थे। उसके जाने की खबर पर मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है।
 

Tags:    

Similar News