IND VS BAN: रोहित ने कहा- छक्के मारने के लिए बड़े मसल्स की जरूरत नहीं

IND VS BAN: रोहित ने कहा- छक्के मारने के लिए बड़े मसल्स की जरूरत नहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-08 06:53 GMT
IND VS BAN: रोहित ने कहा- छक्के मारने के लिए बड़े मसल्स की जरूरत नहीं

डिजिटल डेस्क, राजकोट। कप्तान रोहित शर्मा की दमदार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को यहां दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। मैच के बाद वह चहल टीवी पर हाजिर हुए बड़े-बड़े छक्के मारने का राज सभी को बताया।

रोहित ने मोसद्दक हुसैन के ओवर में लगातार तीन छक्के मारने के बारे में बात करते हुए कहा, जब मैंने तीन छक्के लगाए तो मैंने अगली तीन गेंदों पर भी छक्का लगाने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने चौथी गेंद मिस कर दी और फिर एक रन ले लिया।

रोहित ने कहा, आपको बड़े छक्के मारने के लिए बड़ा शरीर नहीं चाहिए होता है। यहां तक की आप (चहल) भी छक्के मार सकते हैं। छक्के मारने के लिए केवल पावर ही नहीं टाइमिंग की भी जरूरत पड़ती है। गेंद बल्ले के बीच में लगनी चाहिए और आपका सिर स्थिर होना चाहिए। छक्के मारने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना होता है। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।

Tags:    

Similar News