क्रिकेट: लॉकडाउन में रोहित का मंत्र घर में रहें, फिट रहें, सुरक्षित रहें

क्रिकेट: लॉकडाउन में रोहित का मंत्र घर में रहें, फिट रहें, सुरक्षित रहें

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-11 04:15 GMT
क्रिकेट: लॉकडाउन में रोहित का मंत्र घर में रहें, फिट रहें, सुरक्षित रहें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत में इस समय कोरोनावायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं और साथ ही इस मुश्किल समय में क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर घर में रहकर फिट रहने की अहमियत पर जोर दिया है।

रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, घर में बंद रहना, कोई बहाना नहीं है। घर में रहिए, फिट रहिए और सुरक्षित रहिए। इस समय कोरोनावायरस के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। IPL की शुरुआत भी इसी कारण टाल दी गई है। लीग की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन इसे बीमारी के कारण 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। वहीं मौजूदा समय में जो स्थिति है उसे देखकर IPL होने की संभावना काफी कम है।

Tags:    

Similar News