उत्तरप्रदेश: रेप केस में फंसा एक और भाजपा विधायक, एक महीने तक किया विधवा से दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश: रेप केस में फंसा एक और भाजपा विधायक, एक महीने तक किया विधवा से दुष्कर्म

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-19 14:49 GMT
उत्तरप्रदेश: रेप केस में फंसा एक और भाजपा विधायक, एक महीने तक किया विधवा से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, भदोही। उत्तरप्रदेश के भदोही ​से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित 7 लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वाराणसी की रहने वाली एक विधवा महिला ने कुछ दिन पहले एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भदोही की एक होटल में उसके साथ रेप किया गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अन्य आरोपी विधायक के भतीजे और बैटे हैं। 

 

 

पुलिस अधी​क्षक राम बदन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी की एक विधवा महिला ने गत 10 फरवरी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया था कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक रवींदनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप त्रिपाठी ने उसे मुंबई से भदोही बुलाया और यहां होटल में करीब डेढ़ म​हीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया। भदोही पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 डी, 313, 504 और 506 के तहत यह मुकदमा दर्ज किया है।

2014 में विधायक के भतीजे संदीप से हुई थी मुलाकात
महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि 2014 में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप त्रिपाठी से उसकी मुलाकात मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी। ट्रेन में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए। बाद में शादी का झांसा देकर विधायक के भतीजे संदीप ने कई साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

मेडिकल जांच के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई
मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद बुधवार को भाजपा विधायक सहित 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का मजिस्ट्रैट के सामने बयान कराने और मेडिकल जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News