जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें जिन्हें नवरात्रि में घर लाने से आता है गुडलक

नवरात्रि उपाय जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें जिन्हें नवरात्रि में घर लाने से आता है गुडलक

Manmohan Prajapati
Update: 2021-10-09 11:53 GMT
जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें जिन्हें नवरात्रि में घर लाने से आता है गुडलक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन घरों में माता रानी के स्वागत के लिए कलश स्थापना की गई। साथ ही बड़े-बड़े पंडालों में माता रानी की प्रतिमा को विराजित किया गया। धर्म-अनुष्ठान के साथ ही माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत भी रख रहे हैं। माता रानी को खुश करने के लिए कई सारी मान्यताएं है। 

नवरात्रि के समय कुछ चीज़ों को अपने घर पर लाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं साथ ही वह हमें सुख समृद्धि का आर्शीर्वाद भी प्रदान करती हैं। तो आईए जानते हैं कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जिन्हें घर में लाने से आपके भाग्य में वृद्धि भी हो सकती है। 

नवरात्रि में भूलकर भी ना करें यह 7 काम, हो सकता है नकारात्मक असर 

1. नवरात्रि के दौरान आप अपने घर में माता रानी की कमल पर विराजित तस्वीर जरुर लाएं। ध्यान रहे कि उस तस्वीर में माता रानी के कमल पर विराजमान होने के साथ उनके हाथों से धन वर्षा भी हो रही हो। माना जाता है कि ऐसी तस्वीर को नवरात्रि के दौरान घर लाने से माता रानी की कृपा परिवार पर बनी रहती है। 
2. माता रानी को प्रसन्न करने के लिए आप अपने घर में सोलह श्रृंगार का सामान जरुर लाएं। सोलह श्रृंगार को माता रानी के मंदिर में उन्हें भेट करें। माना जाता है कि ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्त की सारी मनोकामना पुर्ण करती हैं।
3. नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्के को लाना शुभ माना गया है। माना जाता है कि इससे परिवार में धन की वृद्धि होती है। सोने और चांदि के सिक्के को काफी लोग धनतेरस पर भी लाते हैं। लेकिन नवरात्रि में भी सोने या चांदि के सिक्के को घर लाने का विशेष महत्व है। 

बन रहा है ये विशेष योग, जानें किस रूप की किस दिन होगी पूजा

4. मोर पंख को शास्त्रों में शुभ माना गया है। नवरात्रि में मोर पंख लाने के कई फायदे हैं। कहा जाता है कि मोर पंख माँ सरस्वती को काफी प्रिय है। उसे अपनी किताब में रखने से विध्या में वृद्धि होती है। मान्यता तो यह भी है कि भगवान के मंदिर के और किताब के अलावा अगर हम मोर पंख को तीजोरी के लॉकर में रखे तो इससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। 
5. अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति कमज़ोर है, तो आप अपने घर के आंगन में केले का पौधा जरुर लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। नवरात्रि के समय घर मे केले का पौधा लगाकर उस पर दूध चढ़ाने का विशेष महत्व है। 
 

Tags:    

Similar News