बन रहा है ये विशेष योग, जानें किस रूप की किस दिन होगी पूजा

शारदीय नवरात्रि 2021 बन रहा है ये विशेष योग, जानें किस रूप की किस दिन होगी पूजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में त्यौहारों का बड़ा महत्व है और कई सारे पर्वों में नवरात्रि देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और आराधना की जाती है। शास्त्रों में मां दुर्गा के नौ रूपों का बखान किया गया है, जिनकी पूजा नवरात्रि में विशेष रूप से की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर, गुरुवार से होने जा रही है। 

अश्विन शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने जा रही नवरात्रि इस बार खास मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस नवरात्रि में 5 रवियोग के साथ 2 सौभाग्य योग और एक वैधृति योग बन रहा है। आइए जानते हैं नवरात्रि में किस दिन किस मां की होगी आराधना...

इस माह में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार

विशेष है गुरुयोग
ज्योतिषाचार्य की मानें तो, गुरुवार को नवरात्रि का शुरू और समाप्त होना शुभ माना जा रहा है। ऐसा संयोग सालों में एक बार बनता है। चूंकि गुरु ज्ञान व बुद्धि के देवता होते हैं और उन्हें सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। 

9 नहीं 8 दिन की होगी नवरात्रि
इस बार शारदीय नवरात्रि नौ दिन नहीं बल्कि 8 दिनों की होगी। ऐसा कई तिथियों के घटने और बढ़ने से होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि में चतुर्थी और पंचमी तिथि एक ही दिन होने के कारण इस बार नवरात्रि 8 दिनों की रहेगी।

रविवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 7 कार्य, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान 

दिनांक

दिन तिथि

पूजा

07 अक्टूबर 2021

गुरुवार  प्रतिपदा

घट/ कलश स्थापना मां शैलपुत्री पूजा

08 अक्टूबर 2021

शुक्रवार   द्वितीया

मां ब्रह्मचारिणी पूजा

09 अक्टूबर 2021

शनिवार   तृतीया

मां चंद्रघंटा पूजा

10 अक्टूबर 2021

रविवार

चतुर्थी और पंचमी

मां कुष्मांडा व मां स्कंदमाता पूजा

11 अक्टूबर 2021

सोमवार षष्ठी

मां कात्यायनी पूजा

12 अक्टूबर 2021

मंगलवार सप्तमी   

मां कालरात्रि पूजा

13 अक्टूबर 2021

बुधवार अष्टमी   

मां महागौरी की पूजा

14 अक्टूबर 2021

गुरुवार नवमीं

मां सिद्धिदात्री पूजा

15 अक्टूबर 2021

शुक्रवार दशमी

विजयादशमी नवरात्रि पारण/दुर्गा विसर्जन


 

Created On :   4 Oct 2021 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story