डांस रियलिटी शो: झलक दिखला जा 11 को मिले फाइनलिस्ट, मनीषा रानी से लेकर धनश्री वर्मा तक इन कंटेस्टेंट ने बनाई अपनी जगह

  • झलक दिखला जा 11 को मिले पांच फाइनलिस्ट
  • मनीषा रानी से लेकर धनश्री वर्मा तक इन कंटेस्टेंट ने बनाई अपनी जगह
  • 2 मार्च को होगा शो का फिनाले

Sanjana Namdev
Update: 2024-02-26 10:09 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो झलक दिखला जा के चर्चे इन दिनों हर जगह पर हो रहे हैं। शो का 11वां सीजन अब अपने फाइनल राउंड तक पहुंच गया है। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं। वहीं 2 मार्च की रात झलक दिखला जा के विनर का नाम भी सामने आ जाएगा। शो के जज फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी हैं तो वहीं झलक के इस सीजन को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं वही मनीषा रानी इस शो की पहली फाइनलिस्ट बनी हैं। तो चलिए जानते हैं किन-किन कंटेस्टेंट ने टॉप फाइव में अपनी जगह पक्की की है।

शोएब इब्राहिम

झलक के फाइनल में पांच कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में शोएब इब्राहिम का नाम शामिल है। शोएब को सपोर्ट करने उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी झलक दिखला जा के सेट पर पहुंची थीं।

यह भी पढ़े -'झलक दिखला जा' में मनीषा रानी की परफॉरमेंस से आश्चर्यचकित रह गईं कृति सेनन

अद्रिजा सिन्हा

मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है से मशहूर हुई अद्रिजा सिन्हा भी झलक के फिनाले में पहुंचीं हैं। अद्रिजा और उनके कोरियोग्राफर आकाश थापा की जोड़ी को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -'बिग बॉस ओटीटी 2': मनीषा रानी और जिया शंकर के बीच बिस्तर-एसी को लेकर झड़प

मनीषा रानी

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी और उनके कोरियोग्राफर आशुतोष भी झलक दिखला जा 11 के फिनाले का हिस्सा हैं। इनकी जोड़ी को भी लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं। मनीषा के वन लाइनर ने शो में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाया है।

यह भी पढ़े -मनीषा, अद्रिजा की प्रस्‍तुति ने मुझे ऐश्‍वर्या और माधुरी की याद दिला दी : अरशद वारसी

श्रीराम चंद्र

इंडियन आइडल फेम श्रीराम चंद्र और उनके डांस पार्टनर सोनाली कर फाइनल में पहुंच गए हैं। जोड़ी ने फाइनल तक पहुंचने में कड़ी मेहनत की है। दोनों की जोड़ी को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

धनश्री वर्मा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और क्रिकेटर यूजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा भी झलक के फाइनल तक पहुंच गई हैं। चोट लगने के बाद भी धनश्री लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं हैं। फैंस धनश्री वर्मा को भी शो में काफी सपोर्ट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े -'बिग बॉस ओटीटी 2': मनीषा रानी और जिया शंकर के बीच बिस्तर-एसी को लेकर झड़प


Tags:    

Similar News