Health: क्या आपको भी है गैस और एसिडिटी की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Health: क्या आपको भी है गैस और एसिडिटी की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-24 05:19 GMT
Health: क्या आपको भी है गैस और एसिडिटी की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ज्यादा तला भुना खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इससे पेट संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या भी इन्हीं में से एक है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स अपनाना होंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में...

यह भी पढ़े: दिल की सेहत का रखें ध्यान, डाइट में शामिल करें ये फूड

बेकिंग सोडा और नींबू
गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए रोज खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पिएं। साथ ही हींग भी गैस की समस्या में बेहद फायदेमंद होती है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपको गैस की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा।

दूध और काली​ मिर्च 
काली मिर्च का सेवन भी गैस की समस्या को दूर करने में किया जा सकता है। यह हमारे हाजमा को भी ठीक करती है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। लहसुन का सेवन भी इस समस्या में फायदेमंद है। 

यह भी पढ़े: सिर्फ ​सब्जियों में स्वाद ही नहीं बढ़ाता, कई बीमारी को दूर करता है हरा धनिया

देसी घी और अदरक
अदरक के टुकड़े को देसी घी में पकाकर खाने से भी गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। गैस होने पर आप ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इसके सेवन से आपको राहत मिलेगी। 

एसिडिटी होने पर
कई बार ऑइली फूड खाने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है, जो कि आम बात है। ऐसे में आप मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें। इसके अलावा आप थोड़ी सी पिसी हुई हल्दी में चुटकी भर नमक मिलाकर पानी के साथ पिएं। भुनी हींग व काला नमक मिलाकर गर्म पानी पीने से भी आपको इस समस्या से निजात मिलेगी।

Tags:    

Similar News