विश्व युद्ध के 100 साल पूरे, ब्रिटेन के लिए युद्ध लड़े थे 10 लाख भारतीय सैनिक

विश्व युद्ध के 100 साल पूरे, ब्रिटेन के लिए युद्ध लड़े थे 10 लाख भारतीय सैनिक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-11 09:03 GMT
विश्व युद्ध के 100 साल पूरे, ब्रिटेन के लिए युद्ध लड़े थे 10 लाख भारतीय सैनिक
हाईलाइट
  • 60000 से ज्यादा सैनिक हुए थे घायल
  • प्रथम विश्व युद्ध को आज 100 साल पूरे
  • विश्व युद्ध में 74000 भारतीय सैनिकों ने ब्रिटेन के लिए दिया था बलिदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 104 साल पहले 28 जुलाई,1914 को पूरी दुनिया को दहशत में डाल देने वाले पहले विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी और यह आज ही के दिन यानी 1918 में 11 नवंबर को खत्म हुआ था। पहले विश्वयुद्ध में भारतीय सेना की भी अहम भूमिका रही थी, इसमें भारत ब्रिटेन की ओर से लड़ाई लड़ रहा था। इस विश्व युद्ध में भारत के 10 लाख सैनिक शामिल हुए थे। इनमें 74,000 से अधिक शहीद हुए और करीब 60,000 से ऊपर घायल हो गए थे।

11 नवंबर को दुनिया प्रथम विश्व युद्ध के समापन के तौर पर जानती है, जिसमें ब्रिटिश शासन की जीत हुई थी। इस युद्ध में ब्रिटेन की ओर से लड़ाई लड़कर भारतीय सैनिकों ने अपनी वीरता का परिचय दिया था। युद्ध का अंत होने के बाद से कॉमनवेल्थ देशों में इसे एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की भूमिका को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। पिछले सप्ताह ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने भी भारतीय सैनिकों को याद करते हुए कहा था कि प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 

 

Similar News