चीन में नाव हादसा, 17 लोगों की मौत

चीन में नाव हादसा, 17 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-22 10:17 GMT
चीन में नाव हादसा, 17 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दक्षिणी चीन में शनिवार को रेस की प्रैक्टिस कर रहीं 2 नाव नदी में डूब गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। नांव में कुल 57 लोग सवार थे। 40 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा हादसा गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में  दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 8 बोट्स और 200 लोगों को लगाया गया था। इस मामले में चीनी अधिकारियों ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। गुईलिन के अधिकारियों ने बताया कि डूनमु गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किए बिना अभ्यास सत्र का आयोजन किया था इसीलिए इन्हें हिरासत में लिया गया है। चीन के एक न्यूज चैनल के मुताबिक ये हादसा पानी के तेज प्रवाह की वजह से हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद आठ नौकाओं और 200 लोगों को राहत कार्य के लिए रवाना किया गया था।

चीन में 18 जून को डुआनवु ड्रैगन बोट उत्सव होता है। नदी पर इसी उत्सव की तैयारी की जा रही थी।  यह उत्सव तीसरी शताब्दी में कवि और मंत्री रहे क्यू युआन की मौत की याद में मनाया जाता है। इस दिन सरकारी छुट्टी होती है।

 

Similar News