सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना जहाज में आग लगने से 21 जख्मी

सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना जहाज में आग लगने से 21 जख्मी

IANS News
Update: 2020-07-13 03:30 GMT
सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना जहाज में आग लगने से 21 जख्मी
हाईलाइट
  • सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना जहाज में आग लगने से 21 जख्मी

लॉस एंजेलिस, 13 जुलाई (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में स्थित नेवल बेस सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना के एक जहाज में आग लगने से 17 नाविकों और चार नागरिकों सहित कुल 21 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रिपोर्ट में बताया कि नेवल सरफेस फोर्सेस, यूएस पैसिफिक फ्लीट के अनुसार, यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड के बोर्ड में आग लगने के बाद घायल हुए लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि जख्म जानलेवा नहीं हैं।

नेवल सरफेस फोर्सेस ने ट्वीट किया, पूरा क्रू जहाज से बाहर निकाल लिए गए हैं और सभी ठीक हैं।

ट्वीट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8.30 बजे जब आग लगी, तब जहाज पर करीब 160 नाविक सवार थे।

आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है। स्थानीय समाचार आउटलेट्स ने घटनास्थल पर उपस्थित कुछ लोगों के हवाले से कहा कि उन्होंने एक विस्फोट सुना है। सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू डिपार्टमेंट ने सुबह ट्वीट किया, यूएसएस बोनहोम रिचर्ड पर लगी आग में करीब एक घायल।

Tags:    

Similar News