पद्मश्री भारतवंशी डॉक्टर बने 3294.4 करोड़ रुपए के आरोपी, मिली जमानत

पद्मश्री भारतवंशी डॉक्टर बने 3294.4 करोड़ रुपए के आरोपी, मिली जमानत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-01-16 15:06 GMT
हाईलाइट
  • अमेरिका में हेल्थकेयर घोटाले के हैं प्रमुख आरोपी
  • आरोपी राजेंद्र बोथरा की निगरानी जीपीएस से होगी
  • पत्नी-बेटी को पासपोर्ट कोर्ट में जमा करवाने होंगे

डिजिटल डेस्क, ह्यूसटन। वर्ष 1999 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किए गए राजेंद्र बोथरा की संपत्ति जल्द जब्त की जा सकती है। दरअसल भारतीय मूल के डॉ. राजेंद्र बोथरा (77) अमेरिका में 3294.4 करोड़ रुपए (46.4 करोड़ डॉलर) के हेल्थकेयर घोटाले में प्रमुख आरोपी हैं। इस मामले की सुनवाई जुलाई में होगी। फिलहाल आरोपी डॉ. बोथरा को 49.7 करोड़ रुपए (70 लाख डॉलर) के बॉन्ड पर मंगलवार को जमानत मिली है। बोथरा एक महीने से जेल में थे।

इस पार्टी के कार्यकर्ता
डॉक्टर राजेंद्र बोथरा भारत में गरीबों और बीमारों के लिए काम करते रहे हैं। नशामुक्ति जैसे अभियान चलाकर वे लोगोंं को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वहीं एचआईवी और ड्रग्स के प्रति जागरुकता अभियान चलाते हैं। डॉक्टर बोथरा अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। वर्ष 1980 और 1990 में बोथरा ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के लिए फंड जुटाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

ऐसे होगी निगरानी
अमेरिकी एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी बोथरा घोटाले की रकम का उपयोग कर भारत भाग सकते हैं। इसलिए कोर्ट ने उन्हें घर में नजरबंद रखने के आदेश दिए हैं। ऐसे में जमानत मिलने के बाद आरोपी राजेंद्र बोथरा की निगरानी जीपीएस से होगी। आरोपी को घर में नजरबंद रखा जाएगा। वहीं उनकी पत्नी-बेटी को पासपोर्ट कोर्ट में जमा करवाने होंगे। 

प्रॉपर्टी का आंकलन
हेल्थकेयर घोटाले में डॉक्टर बोथरा के अलावा 5 अन्य डॉक्टर भी आरोपी हैं। इन पर ड्रग्स को बढ़ावा देने, धोखाधड़ी करने और मरीजों को गैर-जरूरी इंजेक्शन देने के आरोप हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जुर्माने के तौर पर आरोपी बोथरा की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। अनुमान है कि उनकी प्रॉपर्टी की वैल्यू करीब 248.5 करोड़ रुपए है। वहीं इस बात की जानाकारी ीाी मिली है कि बोथरा की एक रियल एस्टेट कंपनी है। इतना ही नहीं कंपनी के पास 22 प्रॉपर्टी हैं। हालांकि सरकारी वकील बोथरा की प्रॉपर्टी का सही आंकलन नहीं सके हैं। 


  

Similar News