इस कारण अपनी 'वर्जिनिटी' नीलाम करना चाहती है ये लड़की

इस कारण अपनी 'वर्जिनिटी' नीलाम करना चाहती है ये लड़की

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-03 11:33 GMT
इस कारण अपनी 'वर्जिनिटी' नीलाम करना चाहती है ये लड़की

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। पिछले कुछ सालों ने वर्जिनिटी नीलाम करने का एक चलन सा चल गया है। पिछले कुछ महीनों पहले दो लड़कियों ने अलग-अलग कारणों से अपनी वर्जिनिटी नीलाम की थी। सबसे पहली लड़की की वर्जिनिटी सऊदी अरब के एक शेख ने खरीदी थी। अब अमेरिका से एक और मामला सामने आ रहा है, जिसमें 23 वर्षीय लड़की ने अपनी वर्जिनिटी नीलाम करने का फैसला किया है। उसने यह फैसला अपने बॉयफ्रेंड के द्वारा धोखा देने के बाद आहत होकर लिया है।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अमेरिकी बैली गिबसन को उनके माता-पिता ने गोद लिया था और वह कैलिफॉर्निया में पली-बढ़ीं हैं। बैली ने शादी के लिए खुदको वर्जिन रखा था, लेकिन अब वह अपने पहले सेक्शुअल एक्स्पीरिएंस को नीलाम करना चाहती हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार बैली ने अपनी सुहागरात के लिए खुद को वरजिन बताने वाली बैली एक वैध वेश्यालय के जरिए वर्जिनिटी नीलाम कर रही हैं। बैली ने बताया कि नीलामी से मिलने वाले पैसे से वह अपना जीवन सुधारेंगी।

बैली ने अपने जीवन के बारे में बताते हुए कहा है कि जब वह 1 साल की थी तभी उनकी मां ने उसे त्याग दिया था। इसके बाद कैलिफॉर्निया के एक इसाई परिवार ने मुझे गोद लिया, जहां काफी सख्ती थी। मुझे टीवी नहीं देखने दिया जाता था, गाने नहीं सुनने दिया जाता था, न ही दोस्त बनाने की इजाजत थी। जब वह 16 साल की हुई तो लड़कियों के बोर्डिंग स्कूल में भेजा दिया गया, जहां लड़कों से कोई वास्ता ही नहीं था।

विसकॉन्सिन में बैली की मुलाकात एक इसाई लड़के से हुई। यहां से दोनों में प्यार हुआ और वह लड़का शादी तक सेक्स न करने की बैली की शर्त मान गया। इसके बाद बैली को पता चला कि वैलंटाइन्स डे पर उनके बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करते हुए फिर से साथ रहने का फैसला कर लिया। बैली ने बताया कि थोड़े दिन दुखी रहने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि शादी तक वर्जिनिटी न खोने का उनका फैसला गलत था, क्योंकि उनका बॉयफ्रेंड इस इंतजार के लायक नहीं था। बैली ने कहा है कि अब वह मैं अपनी वर्जिनिटी सबसे ज्यादा फायदेमंद तरीके से खोना चाहती थी। इसलिए मैंने वर्जिनिटी को नीलाम करने का फैसला लिया।

बैली के इस कदम की कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं और उनका कहना है कि ऐसा करने से बैली वेश्या बन जाएंगी। इन आलोचकों को जवाब देते हुए बैली कहती हैं कि अगर मैं कानूनी ढंग से पैसों के लिए सेक्स करती हूं तो क्या इससे मैं वेश्या बन जाऊंगी? मुझे नहीं पता। अगर आप एक बार फोटो खींचते हैं, तो क्या आप फोटोग्राफर बन जाते हैं?

Similar News