अफगानिस्तान : दुर्घटना में अमेरिकी सैनिक की मौत

अफगानिस्तान : दुर्घटना में अमेरिकी सैनिक की मौत

IANS News
Update: 2020-07-05 11:31 GMT
अफगानिस्तान : दुर्घटना में अमेरिकी सैनिक की मौत
हाईलाइट
  • अफगानिस्तान : दुर्घटना में अमेरिकी सैनिक की मौत

वाशिंगटन/काबुल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में एक दुर्घटना के बाद एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई। पेंटागन ने इसकी पुष्टि की है।

टोलो न्यूज के मुताबिक, पेंटागन ने शनिवार को मृत सैनिक की पहचान सैन एंटोनियो (टेक्सास) के रहने वाले स्पेशलिस्ट विन्सेंट सेबेस्टियन इबार्रिया के रूप में की।

इसमें आगे कहा गया है कि वह शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटना में मारे गए और इस घटना की जांच की जा रही है।

पेंटागन के मुताबिक, इबार्रिया को दूसरी बटालियन, 22वीं इन्फेंट्री (पैदल) रेजीमेंट, 1 पैदल ब्रिगेड युद्ध टीम, 10वीं माउंटेन डिवीजन, फोर्ट ड्रम, न्यूयॉर्क को असाइन किया गया था।

फरवरी में, नंगरहार प्रांत के शेरजाद जिले में गोलीबारी में अमेरिकी सेना के दो सदस्य मारे गए थे।

Tags:    

Similar News