अमेरिका ने रूसी श्वेत वर्चस्ववादी समूह को किया ब्लैकलिस्ट

अमेरिका ने रूसी श्वेत वर्चस्ववादी समूह को किया ब्लैकलिस्ट

IANS News
Update: 2020-04-07 09:31 GMT
अमेरिका ने रूसी श्वेत वर्चस्ववादी समूह को किया ब्लैकलिस्ट

वॉशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने एक रूसी श्वेत वर्चस्ववादी समूह को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नस्लीय या जातीय रूप से प्रेरित समूह को वैश्विक आतंकवादी के तौर नामित किया है।

विदेश मंत्रालय ने घोषणा कर कहा कि अमेरिका ने रशियन इंपीरियल मूवमेंट (आरआईएम) और उसके तीन सरगनाओं को वैश्विक आतंकवादियों के रूप में नामित किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के काउंटर टेररिज्म कोऑर्डिनेटर नाथन सेल्स की सोमवार की प्रेस ब्रिफिंग के हवाले से कहा, ऐसा करना अभूतपूर्व है। यह पहली बार है जब यूएसए ने विदेशी श्वेत वर्चस्ववादी आतंकवादियों/समूह को ब्लैकलिस्ट किया है।

सेल्स ने कहा कि यह कदम ब्लैकलिस्ट रशियन इंपीरियल मूवमेंट और उसके सदस्यों की अमेरिका में मौजूद वित्तीय संपत्ति से उन्हें वंचित करता है और देश में उनकी संपत्ति को जब्त किया जाता है। समूह से संबंधित सदस्यों पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाया जाएगा।

सेल्स के अनुसार, दो स्वीडिश पुरुषों ने अगस्त 2016 में सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा की और रशियन इंपीरियल मूवमेंट ने उन्हें पैरामिल्रिटी ट्रेनिंग दी।

सेल्स ने कहा, बाद में उन स्वीडिश नागरिकों ने कुछ महीनों के बाद स्वीडिश शहर गोथेनबर्ग में आतंकवादी हमले किए थे।

Tags:    

Similar News