अमेरिका: कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी, हमलावर समेत 13 लोगों की मौत

अमेरिका: कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी, हमलावर समेत 13 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-08 12:54 GMT
अमेरिका: कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी, हमलावर समेत 13 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • अमेरिका के केलिफोर्निया में हुई गोलीबारी
  • शेरिफ के एक उप अधिकारी को भी लगी गोली
  • हमलावर समेत 13 लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में बुधवार की रात एक बार में अचानक ही बंदूकधारी बदमाश ने हमला कर दिया। इस अंधाधुंध फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई, साथ ही हमलावर भी मारा गया। इस घटना की जानकारी काउंटी में शेरिफ के एक कैप्टन ने दी है। वेंटूरा काउंटी शेरिफ के ऑफिस कैप्टन गैरो कुरेदजियान ने बताया कि बार में एक कॉलेज के स्टूडेंट्स की पार्टी चल रही थी जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। घटना में शेरिफ के एक उप अधिकारी को भी गोली लगी है।

शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि थाउजंड ओक्स के बॉर्डरलाइन बार एंड ग्रिल में गोली चलने की जानकारी सबसे पहले रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर मिली थी। थाउजंड ओक्स लॉस एंजिलिस से करीब 40 मील की दूरी पर स्थित है। उप अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्होंने भी गोली चलने की आवाज सुनी। अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं। तत्काल इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘एबीसी-7 आईविटनेस न्यूज’ को बताया कि एक शख्स ने बंदूक से कई बार गोलियां चलाईं और धुंए वाला बम उड़ाने के बाद उसने फिर से गोलीबारी की। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी और एक महिला खजांची को गोली लगते देखा। पुलिस ने ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ को बताया कि घटना में कम से कम 30 गोलियां चलीं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दर्जनभर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हमलावर पर गोलियां दागना शुरू कीं। घटना में हमलावर की भी मौत हो गई। वहीं अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Similar News