अमेरिका: टेक्सास के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, 26 घायल

अमेरिका: टेक्सास के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, 26 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-04 02:08 GMT
अमेरिका: टेक्सास के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, 26 घायल
हाईलाइट
  • गोलीबारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी खेद व्यक्त किया
  • तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमारे पास कई हमलावरों के होने की रिपोर्ट है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी एक वॉलमार्ट स्टोर में हुई और इसमें करीब 20 लोग मारे गए हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि पुलिस और स्वाट अधिकारी क्षेत्र को खाली करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस ने जनता को मॉल से दूर रहने की सलाह दी है। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर टेक्सास के गवर्नर ने कहा, यह टेक्सास के इतिहास के सबसे घातक दिनों में से एक था। उन्होंने कहा, यह अमेरिकी इतिहास में मास शूटिंग का 8वां मामला है। इससे पहले साल 1984 में सैन यसिड्रो में शूटिंग में 21 लोग मारे गए थे।

इस पूरी घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा, टेक्सास में भयानक गोलीबारी। रिपोर्ट बहुत खराब है, कई मारे गए। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम रहा हूं। गवर्नर से भी बात किया हूं और पूरी मदद का भरोसा दिया हूं।

Tags:    

Similar News