अमेरिकी कार्यकर्ता ने सुषमा को शेरिन मामले को लेकर याद किया

अमेरिकी कार्यकर्ता ने सुषमा को शेरिन मामले को लेकर याद किया

IANS News
Update: 2019-08-08 12:00 GMT
अमेरिकी कार्यकर्ता ने सुषमा को शेरिन मामले को लेकर याद किया
वाशिंगटन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी बाल दुर्व्यवहार-विरोधी कार्यकर्ता दिवंगत पूर्व भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को प्रेम के साथ याद किया है। सुषमा (67) क इस हफ्ते के शुरुआत में निधन हो गया।

अमेरिकी कार्यकर्ता का कहना है कि सुषमा एक महिला के तौर पर वह मजबूत इरादों वाली रहीं और उनकी सहायता के लिए उसे याद किया। कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने (सुषमा) ने 2017 में तीन साल की भारतीय लड़की शेरिन मैथ्यूज की मौत मामले में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई।

अमेरिकन बाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, शेरिन मैथ्यूज (3) को भारत से गोद लिया गया था। शेरिन को 2017 में टेक्सास के रिचर्डसन में उसके घर के पास के पुलिया से मृत पाया गया था।

शेरिन के पिता वेस्ले मैथ्यूज को मामले में आरोपित किया गया है और वह वर्तमान में अमेरिका में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

टेक्सास की एक बाल दुर्व्यवहार कार्यकर्ता शन्ना पोतेत ने बुधवार को कहा, यह सुषमा स्वराज थीं, जिन्होंने शेरिन (मैथ्यूज) का बचाव किया और उनकी मौत को लेकर भारत में जांच शुरू की। सुषमा स्वराज ही थीं, जिन्होंने वेस्ले व सिनि मैथ्यूज का एनआरआई कार्ड रद्द कर दिया।

कार्यकर्ता मामले में पहले दिन से इसमें शामिल रही। उन्होंने सुषमा स्वराज की इस मामले में भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

--आईएएनएस

Similar News