Nobel Prize in Literature 2020: अमेरिका की लुईस ग्लक को इस साल साहित्य का नोबेल, ये है इनकी खासियत

Nobel Prize in Literature 2020: अमेरिका की लुईस ग्लक को इस साल साहित्य का नोबेल, ये है इनकी खासियत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-08 12:33 GMT
Nobel Prize in Literature 2020: अमेरिका की लुईस ग्लक को इस साल साहित्य का नोबेल, ये है इनकी खासियत
हाईलाइट
  • 2019 में पीटर हैंडका को दिया गया था साहित्य का नोबेल पुरस्कार
  • कवियत्री लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं

डिजिटल डेस्क, जिनेवा। अमेरिका की वियित्री लु​ईस ग्लक को इस साल साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्वीडिस एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज (unmistakable poetic voice) के लिए यह सम्मान दिया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है।

कवयित्री लुइस ग्लक ने 1968 में "फर्स्टबोर्न" के साथ अपनी शुरुआत की और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में शामिल हो गईं। उन्होंने 12 कविताओं का संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किए हैं। लुईस ग्लक के सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक "द वाइल्ड आइरिस’ जो कि (1992) में प्रकाशित हुई। इस संग्रह की एक कविता "स्नोड्रॉप्स" में उन्होंने सर्दियों के बाद के जीवन की चमत्कारी वापसी का वर्णन किया है।

येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं लुईस
कवियत्री लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। बता दें कि साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था। वहीं 2018 का साहित्य का नोबेल 57 साल की पोलिश लेखक टोकार्चुक को जीवन की परिधियों से परे एक कथात्मक परिकल्पना करने के लिए दिया गया था। 

2019 में पीटर हैंडका को दिया गया था साहित्य का नोबेल पुरस्कार
साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके शानदार लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था।

इन 3 वैज्ञानिकों को मिला इस साल का चिकित्सा का नोबेल
इस साल चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीन वैज्ञानिकों में से एक हार्वी जेम्स ऑल्टर एक अमेरिकी चिकित्सा शोधार्थी, वायरोलॉजिस्ट और फिजिशियन हैं। माइकल ह्यूटन एक ब्रिटिश वायरोलॉजिस्ट हैं जो फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चार्ल्स एम राइस एक अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट हैं। राइस फिलहास न्यूयॉर्क में स्थित रॉकफेलर यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं रहे हैं। 

इन्हें मिला वर्ष 2020 का भौतिकी का नोबेल
वर्ष 2020 में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार विजेता का एलान हो गया है। इस साल यह पुरस्कार रोजन पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया है। पुरस्कार राशि में से आधा हिस्सा पेनरोज को दिया जाएगा और बाकी आधे में से आधी-आधी राशि रेनहार्ड और एंड्रिया को मिलेगी। 

 

Tags:    

Similar News