चीन में पेन की नोक पर प्लेन हाइजैक की कोशिश, अटेंडेंट को बनाया बंधक

चीन में पेन की नोक पर प्लेन हाइजैक की कोशिश, अटेंडेंट को बनाया बंधक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-15 14:13 GMT
चीन में पेन की नोक पर प्लेन हाइजैक की कोशिश, अटेंडेंट को बनाया बंधक

डिजिटल डेस्क, पेईचिंग। चीन की राजधानी पेईचिंग की तरफ जा रहे एयर चाइना के एक विमान में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने फाउंटेन पेन के बल पर हाईजैक करने का प्रयास किया। आरोपी ने फाउंटेन को हथियार बना कर फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बना लिया। जिसके कारण विमान की गैर निर्धारित तरीके से झंगझाऊ शहर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने क्रू सदस्य को धमकाने के लिए फाउंटेन पेन का इस्तेमाल किया, और उसे पेन के ही बल पर बंधक भी बना लिया। यह विमान (विमान संख्या 1350) चांगशा शहर से पेईचिंग की ओर जा रहा था। 

विमान में सवार यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित 
प्लेन ने दक्षिणी हुआन प्रांत की राजधानी चांगशा शहर से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:40 AM पर उड़ान भरी थी और इसे बीजिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह 11 बजे उतरना था। हेनान एयरपोर्ट ग्रुप के मुताबिक इस घटना के कारण विमान को विमान सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर झंगझाऊ शिनझेंग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतराना पड़ा, उसकी यह लैंडिंग पूर्व निर्धारित नहीं थी। सीएएसी के मुताबिक घटना से दोपहर 1:17 मिनट पर निपटा लिया गया। घटना के समय विमान में सवार यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद यात्रियों ने रहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि  41 वर्षीय अनहुआ का रहने वाला यह व्यक्ति काफी समय से मानसिक बिमारी से जूझ रहा है।

Similar News