ऑस्ट्रेलिया में अब हो सकेगी सेम सेक्स मैरिज, संसद से मिली मंजूरी

ऑस्ट्रेलिया में अब हो सकेगी सेम सेक्स मैरिज, संसद से मिली मंजूरी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-07 08:31 GMT
ऑस्ट्रेलिया में अब हो सकेगी सेम सेक्स मैरिज, संसद से मिली मंजूरी

डिजिटल न्यूज डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई संसद ने गुरुवार को सेम सेक्स मैरिज को मंजूरी दे दी है। सरकार ने यह कदम नवंबर में हुए ऐतिहासिक सर्वे के बाद उठाया है जिसमें समलैंगिक शादी के समर्थन में लोगों ने मतदान किया था।

फरवरी में होगी पहली शादी

संसद से मिली इस मंजूरी के बाद देश में पहली शादी लगभग एक महीने बाद यानी फरवरी में होगी। सीनेट ने पिछले हफ्ते 43 मतों से विधेयक पारित किया था। शाही सहमति और अन्य औपचारिकताओं के बाद, कानून  प्रभावी होगा। 

समर्थकों ने मनाया था जश्न

सर्वे के नतीजों की घोषणा 15 नवंबर को की गई थी। इस घोषणा के बाद सेम सेक्स मैरिज का समर्थन करने वालों ने जश्न मनाया था। सेम सेक्स मैरिज के लिए सरकार की ओर से कराए गए सर्वे में 80 प्रतिशत जनता शामिल हुई थी। 61 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने हां में जवाब दिया था। 

वहीं, समलैंगिक विवाह के धुर विरोधी पूर्व आस्ट्रेलियाई प्रधानंमत्री टोनी एबॉट ने  कहा था कि संसद को परिणाम का सम्मान करना चाहिए। समलैंगिक विवाह के समर्थक टर्नबुल भी सर्वे के नतीजों के बाद संबंधित संसदीय विधेयक में क्या शामिल किया जाए इसे लेकर असमंजस में थे।

आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची प्रोफाइल की समलैंगिक नेता और लेबर पार्टी की सदस्य पेन्नी वोंग ने कहा था ‘‘हम स्वीकार्यता, समावेशिता, सम्मान, जश्न का हिस्सा है, हम उस दिन का हिस्सा है जब इस सीनेट ने हमारे एलजीबीटीआईक्यू भाइयों और बहनों की स्वीकार्यता की घोषणा की है।’’

क्रिसमस से पहले पेश हुआ बिल

परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा था कि, "लोगों ने निष्पक्षता, प्रतिबद्धता और प्यार के पक्ष में मतदान किया है। समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से वैध बनाने के लिए क्रिसमस से पहले संसद में विधेयक पेश किया जाएगा।"  

अपोजिशन पार्टी की सिनेटर ने जताई खुशी

अपोजिशन लेबर पार्टी की सिनेटर पेनी वोंग ने संसद से इस बिल को मंजूरी मिलने के बाद खुशी जताई। पेनी वोंग ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मालूम हो कि सिनेटर पेनी वोंग के लेस्बियन पार्टनर के साथ दो बच्चे भी है।
 

Similar News