इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, नौका डूबने से गई 24 लोगों की जान, 41 लापता 

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, नौका डूबने से गई 24 लोगों की जान, 41 लापता 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-04 07:22 GMT
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, नौका डूबने से गई 24 लोगों की जान, 41 लापता 

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में नौका डूबने से एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 24 डूब गए हैं, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ो के मुताबिक नौका पर 139 लोग सवार थे। जिनमें 74 लोगों को बचा लिया गया है। डूबे लोगों में से 16 के शव बरामद हो गए हैं। 

 

 

 

हादसा इंडोनेशिया के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप जावा के उत्तर में सुलावेसी द्वीप के पास तट से लगभग 300 मीटर दूर पर हुआ। हादसे के वक्त केएम लेस्तरी नौका पर लोग लटके हुए थे और मदद की इंतजार कर रहे थे। इस दौरान प्रशासनिक मदद से 74 लोगों को बचा लिया गया। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले मशहूर पर्यटक लेक सुमात्रा में एक नौका लापता हो गई थी। अधिकारियों ने कल ही इसकी तलाश बंद की इसमें करीब 160 लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक अमला राहत बचाव के कार्य में लगा हुआ है। 

 

 

 

Similar News