जकार्ता: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले भारती पायलट का शव मिला

जकार्ता: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले भारती पायलट का शव मिला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-25 10:36 GMT
जकार्ता: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले भारती पायलट का शव मिला
हाईलाइट
  • जकार्ता में परिवार को सौंपा जाएगा शव
  • पिछले महीने क्रैश हुआ था लायन एयरलाइ का विमान
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया ट्वीट

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। पिछले महीने इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय पायलट के शव की पहचान हो गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कैप्टन भव्य सुनेजा के शव की पहचान कर ली गई है, उन्होंने कहा कि इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कैप्टन के शव को पहचना है। जकार्ता में उनके परिवार को शव सौंप दिया जाएगा। शव सौंपते समय भारतीय राजदूत भी मौजूद रहेंगे। 

 
बता दें कि इंडोनेशिया के जकार्ता में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। लॉयन एयर लाइन का विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही समुद्र में क्रैश हो गया था। इस प्लेन में 188 यात्री सवार थे, जिसमें से कोई भी नहीं बचा था। प्लेन राजधानी जकार्ता से पंगकाल पिनांग शहर जा रहा था। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया था।


लॉयन एयर के विमान JT610 ने सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। इस प्लेन को 7 बजकर 20 मिनट पर लैंड होना था, लेकिन 6 बजकर 33 मिनट पर ही विमान क्रैश हो गया। दो महीने पहले ही लॉयन एयर को ये विमान मिला था। संपर्क टूटने के बाद उसकी ऊंचाई 2000 फीट कम बताई जा रही थी।

 

 

 

 

 

 

Similar News