चीन आठवें सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच का मेहमान देश बना

चीन आठवें सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच का मेहमान देश बना

IANS News
Update: 2019-11-15 17:01 GMT

बीजिंग, 15 नवंबर (आईएएनएस)। चीन आठवें सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच का मेहमान देश बना है। इस बार मंच के मेहमान देश के रूप में चीन रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेगा। दोनों देश संगीत, ललित कला, फिल्म, नाटक, संग्रहालय, सर्कस आदि क्षेत्रों में गहन रूप से वार्ता करेंगे।

14 से 16 नवंबर तक रूस सरकार, रूसी संस्कृति मंत्रालय और सेंट पीटर्सबर्ग नगर सरकार द्वारा आयोजित आठवां सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच रूस में आयोजित हो रहा है। मंच में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कार्यक्रम की प्रस्तुति और व्यापारिक मंच शामिल किए गए हैं।

14 नवंबर को मंच का उद्घाटन समारोह रूसी राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित हुआ। रूसी उप प्रधानमंत्री ओल्गा गोलोदेत्स, रूसी संस्कृति मंत्री व्लादिमिर मेदिनस्की, सेंट पीटर्सबर्ग के मेयर अलेक्सांदर बेगलोव, और चीनी संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय के उप मंत्री च्यांग शू ने मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया।

रूसी उप प्रधानमंत्री गोलोदेत्स ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच की स्थापना वर्ष 2012 में की गई। इस के बाद मंच ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने व एक दूसरे से सीखने, और सांस्कृतिक व्यवसायों के विकास को मजबूत करने में बड़ी सफलता प्राप्त की।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News