चीन का एक नया पेइतो नेविगेशन उपग्रह प्रक्षेपित

चीन का एक नया पेइतो नेविगेशन उपग्रह प्रक्षेपित

IANS News
Update: 2019-11-05 15:30 GMT
चीन का एक नया पेइतो नेविगेशन उपग्रह प्रक्षेपित

बीजिंग, 5 नवंबर (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार तड़के 1 बजकर 43 मिनट पर लांग मार्च नम्बर 3बी रॉकेट से अपना 49वां पेइतो नेविगेशन उपग्रह प्रक्षेपित किया। इससे वर्ष 2020 तक विश्व व्यापी पेइतो उपग्रह नेविगेशन नेटवर्क की स्थापना करने के लिए नींव डाली गयी है।

नव प्रक्षेपित पेइतो उपग्रह और दूसरे दो उपग्रह झुकाने वाली पृथ्वी समकालीन कक्षा पर स्थित है। इसी कक्षा में दूसरे देशों की नेविगेशन उपग्रह प्रणाली नहीं है। अब पेइतो नम्बर 3 प्रणाली का निर्माण अंतिम काल में प्रविष्ट कर चुका है। इस नेटवर्क में और छह उपग्रह रखे जाएंगे।

 

 

Tags:    

Similar News