चीन के सहयोग से मास्को सबवे का निर्माण पूरा

चीन के सहयोग से मास्को सबवे का निर्माण पूरा

IANS News
Update: 2019-08-09 17:00 GMT
चीन के सहयोग से मास्को सबवे का निर्माण पूरा
बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के सहयोग से 17.9 किमी. मास्को सबवे का निर्माण पूरा हो गया है। इसके साथ ही चीनी रेलवे निर्माण कंपनी ने मास्को सबवे के तीसरे लूप लाइन के 4.6 किमी. भाग वाले निर्माण अनुबंध प्राप्त किया, जिसके तहत इस लाइन पर तीन स्टेशनों और चार भागों के निर्माण की जिम्मेदारी है।

रूस की राजधानी मास्को में शहरी परियोजना और निर्माण पर जिम्मेदार उप मेयर हुस्नुलिन मराट ने हाल में आयोजित निर्माण कार्य सम्मेलन में कहा कि इस वर्ष के पहले सात महीनों में मास्को में यातायात और परिवहन कार्य के विकास पर जोर दिया गया।

यह रूस के रेलवे निर्माण में पहली बार विदेशी निगम की भागीदारी है, और साथ ही साथ चीनी तकनीक, उपकरण और निर्माता दल का पहली बार यूरोपीय सबवे बाजार में प्रवेश करना भी है।

मास्को सबवे परियोजना के चीनी मैनेजर श्वे लीछ्यांग ने कहा कि चीनी निगम ने प्रगतिशील तकनीक और अत्याधुनिक उपकरण लाया, ये रूस में चीनी निर्माण निगम का आधार है। इसके साथ ही चीनी रेलवे निर्माण निगम विश्व में पहले स्तरीय उद्यमों में से एक बनने में प्रयासरत है। दुनिया में सबसे श्रेष्ठ ब्रांड वाले सबवे का निर्माण करना चीनी रेलवे निर्माण निगम का मिशन भी है।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Similar News