Covid-19 Alert: चीन में कोरोना का बदला रूप, पहले से ज्यादा खतरनाक हुआ वायरस

Covid-19 Alert: चीन में कोरोना का बदला रूप, पहले से ज्यादा खतरनाक हुआ वायरस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-21 03:10 GMT

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। कोरोनावायरस ने दुनिया में तांडव मचा रखा है। अब तक इस जानलेवा महामारी को लेकर कोई वैक्सीन बन नहीं पाई है। चीन ने कई हद तक वायरस पर काबू कर पा लिया था। लेकिन अब वहां के डॉक्टरों की फिर नींद उड़ गई है। चीन में कोविड-19 वापस लौट रहा है, जो पहले से भी ज्यादा खतरनाक है। अब इस बदले हुए वायरस पर रिसर्च की जा रही है। 

बीमारी की अवधि लंबी
चीन के जिलिन शहर में टेस्टिंग की जा रही है। वुहान शहर में भी कोरोना केस के बाद जांच की जा रही है। नेशनल हेल्थ कमिशन के सदस्य क्यूई हाइबो ने बताया कि नए केस अलग हैं। इनमें बीमार की अवधि लंबी है और इस दौरान मरीज में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। इससे कोरोना संक्रमण आसानी से फैल जाता है। इसमें मरीजों में बुखार के लक्षण नहीं बल्कि थकान और गला दर्द होता है। 

वायरस फैलने की आशंका ज्यादा
क्यूई हाइबो ने कहा कि अब वायरस के फैलने की पहले ज्यादा आशंका है। अब पहले की तरह सर्दी-जुखाम, सांस लेने में तकलीफ और बुखार जैसे लक्षण नजर नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा, वुहान के मरीजों में फेफड़े, दिल, किडनी और पेट की आंतों को नुकसान हुआ था। जबकि विदेश से जो वायरस केस आ रहे हैं उनमें फेंफड़ों में ज्यादा नुकसान हो रहा है। 

चीन के IKEA स्टोर में अश्लील हरकत करने लगी महिला, वीडियो हुआ वायरल

चीन की आर्थिक बहाली में गति
कोरोनावायरस के बावजूद चीन की आर्थिक बहाली में तेजी आई है। अप्रैल में बड़े औद्योगिक कारोबार के अतिरिक्त मूल्य की वृद्धि दर 3.9% तक रही। इस दौरान निर्यात रकम में 8.2% वृद्धि रही। वहीं मई कारखानों में उत्पादन बहाली होने लगी है। 

Tags:    

Similar News