Coronavirus: दुनियाभर में 3.9 करोड़ लोगों पर कोरोना का कहर, अब तक 11 लाख से अधिक लोगों की मौत

Coronavirus: दुनियाभर में 3.9 करोड़ लोगों पर कोरोना का कहर, अब तक 11 लाख से अधिक लोगों की मौत

Manmohan Prajapati
Update: 2020-10-17 06:51 GMT
हाईलाइट
  • 11 लाख 03 हजार 350 से अधिक लोगों की मौत
  • अमेरिका सबसे प्रभावित देशों में शीर्ष पर है
  • कोरोना संक्रमितों में भारत दूसरे स्थान पर है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में अब भी कोरोना का कहर जारी है। दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3.9 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि 11 लाख 03 हजार 350 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शनिवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 92 लाख 47 हजार 785 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 लाख 03 हजार 352 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 80 लाख 45 हजार 090 मामलों और 2 लाख 18 हजार 529 मौतों के साथ अमेरिका सबसे प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं 73 लाख 70 हजार 468 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 1 लाख 12 हजार 161 लोग जान गंवा चुके हैं।

नवरात्रि के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में शांति

देश का नाम संक्रमित लोगों की संख्या मृत लोगों की संख्या
अमेरिका 82,88,278 2,23,644
भारत 74,32,680 1,13,032
ब्राजील 52,01,570 1,53,229
रूस 13,69,313 23,723
पेरू 8,62,417 33,648
स्पेन 9,82,723 33,775
चिली 4,88,190 13,529
ब्रिटेन 6,89,257 43,429
मैक्सिको 8,41,661 85,704
इटली 3,91,611 36,427
ईरान 5,22,387 29,870
पाकिस्तान 3,22,452 6,638
सऊदी अरब 3,41,495 5,144
तुर्की 3,43,955 9,153

 

Tags:    

Similar News