Corona in World: दुनियाभर में कोरोना के मामले 67 लाख के करीब, 3 लाख 93 हजार से ज्यादा की मौत

Corona in World: दुनियाभर में कोरोना के मामले 67 लाख के करीब, 3 लाख 93 हजार से ज्यादा की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-05 02:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 66 लाख के पार पहुंच गया है। "Worldometer" वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 66 लाख 98 हजार 370 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 3 लाख 93 हजार 142 लोगों की मौत हुई है जबकि 32 लाख 44 हजार 574 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में अब तक 19 लाख 24 हजार 051 लोग वायरस से ग्रसित हुए हैं। इनमें से 1 लाख 10 हजार 173 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लाख 12 हजार 252 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।

ब्राजील ने इटली को पीछे छोड़ा 
कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील ने इटली को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील में संक्रमण की वजह से अबतक 34,039 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इटली में 33,689 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में बीते 24 घंटों के दौरान करीब 1492 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1,031 लोगों ने जान गंवाई है।

फ्रांस में 44 नई मौतें, कुल 29 हजार से अधिक लोगों की मौत
कोरोना के चलते पिछले 24 घंटों में फ्रांस में 44 मरीजों ने दम तोड़ा, जिसके बाद से यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 29 हजार 65 हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और ब्राजील के बाद कोविड-19 के कारण मौत के मामले में फ्रांस अब दुनिया का पांचवां देश है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 19,24,051 110,173 7,12,252
ब्राजील 6,15,870 34,039 2,74,997
रूस 441,108 5,384 204,623
स्पेन 2,87,740 27,133

उपलब्ध नहीं

ब्रिटेन 2,81,661 39,904 उपलब्ध नहीं
इटली 2,34,013 33,689 1,61,895

भारत 

2,26,713 6,363 108,450

जर्मनी

1,84,923 8,736 167,800

पेरू

1,83,198 5,031 76,228

 तुर्की

 1,67,410  4,630

131,778 

कोविड-19 संक्रमण के 6 लाख 15 हजार 870 मामलों के साथ ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 41 हजार 108 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 689 मौतों के साथ इटली, 32 हजार 548 मौतों के साथ ब्राजील, 29 हजार 68 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 133 मौतों के साथ स्पेन और 12 हजार 545 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं।

Tags:    

Similar News