Coronavirus in World: दुनिया में अब तक 72.59 लाख संक्रमित, 25 जून से लोगों के लिए खोला जाएगा एफिल टावर

Coronavirus in World: दुनिया में अब तक 72.59 लाख संक्रमित, 25 जून से लोगों के लिए खोला जाएगा एफिल टावर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-09 17:28 GMT
Coronavirus in World: दुनिया में अब तक 72.59 लाख संक्रमित, 25 जून से लोगों के लिए खोला जाएगा एफिल टावर

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 72.59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.10 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। पेरिस स्थित एफिल टावर 25 जून से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार तीन महीने से ज्यादा समय तक इसे बंद रखा गया था। प्रबंधकों के मुताबिक, यहां आने वाले 11 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 
www.worldometers.info के अनुसार मंगलवार रात 11 बजे तक दुनियाभर में अब तक 72 लाख 59 हजार 174 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 10 हजार 925 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लाख 71 हजार 927 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं 32 लाख 76 हजार 322 लोग अस्पतालों में संक्रमण से जूझ रहे हैं। इनमें से 53 हजार 967 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। 

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 20,29,837 1,13,235 7,73,543
ब्राजील 7,11,696 37,359  3,25,602
रूस  4,85,253 6,142  2,42,397
स्पेन  2,88,797 27,136 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन  2,87,399 40,680 उपलब्ध नहीं
भारत 2,70,876 7,554 1,31,380
इटली 2,35,278 33,964 1,66,584
पेरू 1,99,696 5,571 89,556
जर्मनी 1,86,313 8,802 1,70,200
ईरान 1,75,927 8,425 1,38,457

फ्रांस: 25 जून से एफिल टावर लोगों के लिए खोला जाएगा
पेरिस स्थित एफिल टावर 25 जून से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार सबसे ज्यादा दिनों तक इसे बंद रखा गया। यहां आने वाले 11 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 15 मई के बाद से ही सरकार ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी थी।

ब्रिटेन: दूसरा देश जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
इंग्लैंड और वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के अनुसार, ब्रिटेन में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्टैटिस्टिक्स एंड रिसर्च एजेंसी (ओएनएस) के अनुसार, मई के अंत तक लगभग 50,413 लोगों की जान गई है। ओएनएस ने कहा कि इंग्लैंड और वेल्स में 29 मई तक 45,748 लोगों की मौत हुई। वहीं, 31 मई तक स्कॉटलैंड में 3,911 और उत्तरी आयरलैंड में 29 मई तक 754 लोग दम तोड़ चुके हैं। अमेरिका के बाद ब्रिटेन दूसरा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। उधर, ब्रिटेन के स्वास्थ्य और सोशल केयर के मुताबिक, यहां 40,680 लगों की जान गई है।

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, कोरोना महामारी ‘बदतर’ होती जा रही है
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एदनहोम गेब्रेयासिस ने कहा कि इस महामारी में छह महीने से भी अधिक समय तक रहने के बाद भी अब तक कोई देश राहत की सांस नहीं ले पा रहा है। सोमवार को कोरोना वायरस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक लाख से अधिक मामले बीते 10 दिन में दर्ज किए गए हैं और रविवार को सामने आए 75 फीसदी मामले सिर्फ 10 देशों से हैं जिनमें अमरीका और दक्षिण एशिया शामिल है। टेड्रोस ने साथ ही कहा कि डब्ल्यूएचओ को कई देशों से आए ‘सकारात्मक संकेतों’ ने प्रोत्साहित भी किया है। उन्होंने कहा कि इन देशों में अब सबसे बड़ा ख़तरा यह है कि यह अपनी उपलब्धि को लेकर आत्मसंतुष्ट हैं। शोध से आए परिणामों में पाया गया है कि विश्व में अभी भी अधिकांश लोग संक्रमण के दायरे में हैं।

Tags:    

Similar News