सांस्कृतिक विविधता अद्भुत दुनिया का सृजन करती है

चीन सांस्कृतिक विविधता अद्भुत दुनिया का सृजन करती है

IANS News
Update: 2022-05-19 12:30 GMT
सांस्कृतिक विविधता अद्भुत दुनिया का सृजन करती है
हाईलाइट
  • चीन हमेशा सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण पर बड़ा ध्यान देता है

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दुनिया में उत्पन्न अनेक संघर्षों में तीन चौथाई हिस्सा संस्कृति से संबंधित है। संस्कृति लोगों के बीच संपर्क का पुल है और मानव समुदाय के आगे बढ़ने की शक्ति का स्रोत भी है। विभिन्न संस्कृतियों के बीच अंतर कम करना शांति, स्थिरता और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इसलिए यूनेस्को ने नवंबर 2001 में विश्व सांस्कृतिक विविधता घोषणा पत्र जारी किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसका स्वागत किया और 21 मई को विश्व सांस्कृतिक विकास दिवस निर्धारित किया। उद्देश्य है कि सांस्कृतिक विविधता के महत्व के बारे में लोगों की समझ बढ़ाई जाए।

दुनिया में करीब 200 देश और 30 से अधिक क्षेत्र हैं। इन देशों और क्षेत्रों की अपनी-अपनी संस्कृति है। विभिन्न इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा से सोच व अभिव्यक्ति के विभिन्न तरीके तैयार हुए, विभिन्न विश्वास व विचार प्रणालियां स्थापित हुईं और विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक और कलात्मक उपलब्धियां प्राप्त हुईं। ये सब मानव जाति की अनमोल सांस्कृतिक विरासत हैं, जो आज के समाज के विकास पर भी बड़ा प्रभाव डालते हैं।

चीन हमेशा सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण पर बड़ा ध्यान देता है। चीन में 56 जातियां हैं, हर जाति की अपनी-अपनी संस्कृति है। विभिन्न जातीय संस्कृति का सम्मान करना, अल्पसंख्यक जातियों के सांस्कृतिक उत्पादों का समर्थन करना और विभिन्न जातीय संस्कृति की रक्षा मजबूत करना चीनी संस्कृति की विविधता बनाए रखने का मुख्य काम बन गया है।

इसके साथ चीन अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग पर भी ध्यान देता है। सहयोग समझौते और सहयोग योजना के कार्यान्वयन के जरिए चीन और अन्य देशों व क्षेत्रों के बीच समझ, विश्वास और मित्रता बढ़ाई गई।

विश्व शांति और विकास के रुझान में हमें आपसी समान और विश्वास, सहिष्णुता और आपसी सीख, सहयोग और समान जीत के आधार पर सांस्कृतिक विविधता बढ़ाकर और सुखमय व समृद्ध दुनिया बनाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News