विश्व कप में गोल्ड जीतकर भारत लौटी जिम्नास्ट दीपा करमाकर, पीएम ने दी बधाई

विश्व कप में गोल्ड जीतकर भारत लौटी जिम्नास्ट दीपा करमाकर, पीएम ने दी बधाई

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-10 06:03 GMT
हाईलाइट
  • इस गाेल्ड को जीतकर दीपा करमाकर ने दो साल के बाद दमदार वापसी की हैं।
  • एफआईजीआर्टिस्टिक जिमनास्टिक वर्ल्ड कप चैलेंज कप में दीपा करमाकर ने गाेल्ड जीता हैं।
  • भारत लौटी दीपा करमाकर का विश्व चैलेंज कप में यह पहला पदक है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 24 वर्षीय जिमनास्ट दीपा करमाकर मंगलवार को तुर्की के मेरसिन में एफआईजीआर्टिस्टिक जिमनास्टिक वर्ल्ड कप चैलेंज कप में वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इंडोनेशिया की रिफदा इरफानालुतफी ने 13.400 अंक से सिल्वर मेडल जबकि स्थानीय महिला जिमनास्ट गोक्सु उक्टास सानिल ने 13.200 अंक से ब्रॉन्ज मेडल जीता है। दीपा करमाकर ने यह जीत दो साल के बाद हासिल की है। दरअसल दीपा चोट की वजह से खेल नही पा रही थी। इस गाेल्ड को जीतकर उन्होंने दमदार वापसी की हैं। दीपा ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में भी 13.400 अंकों के साथ टॉप किया। भारत लौटी दीपा करमाकर का विश्व चैलेंज कप में यह पहला पदक है। भारत लौटी दीपा करमाकर ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अपने कोच और भारत के खेल प्राधिकरण का धन्यवाद किया। दीपा की इस जीत पर देश गौरवान्वित हुआ है। उनकी इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं।

 

 

प्रधानमंत्री ने बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट लिखा, "भारत को दीपा करमाकर पर गर्व है। उन्हें तुर्की के मर्सिन में हुए एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप के वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बहुत बधाई। यह जीत उनकी दृढ़ता और कभी न हार मानने वाले जज्बे की मिसाल है"।

 


 

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ट्वीट में लिखा, "दीपा ने दो साल बाद क्या शानदार वापसी की है। दीपा एक चैंपियन हैं। दो साल तक चोट से जूझने के बाद कमाल की वापसी"। 

 

 

 

इनके अलावा महानायक अभिताफ बच्चन ने जिमनास्ट दीपा करमाकर को एफआईजी एफआईजीआर्टिस्टिक जिमनास्टिक वर्ल्ड कप चैलेंज कप में गोल्ड जीतने पर ट्विटर पर बधाई दी है। अमिताभ ने बधाई देते हुए लिखा, वो दीपा के कारण स्वयं को गौवान्वित भारतीय महसूस कर रहे हैं। 

 

 

 

 

त्रिपुरा की जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने इसके अलावा बैलेंस बीम स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंची थी। उन्होंने इसके क्वालिफिकेशन दौर में तीसरा स्थान हासिल किया था। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी उन्हें भारतीय जिम्नैस्टिक टीम में शामिल किया गया है। 

 

Similar News