चीन में चलती बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत

चीन में चलती बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-23 02:51 GMT

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार देर रात चलती बस में आग लग गई। आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बस में 57 लोग सवार थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हाईवे पर चलते-चलते अचानक बस में आग लग गई। जबतक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाता, आग बुरी तरह फैल चुकी थी। आग कैसे लगी, इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कुछ मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। कुछ लोगों की होनी बाकी है। 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ ही हालत नाजुक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बस रेलिंग से टक्करा गई थी। टक्कर के बाद बस की ऑयल टंकी में रिसाव होने लगा, जिसके बाद बस में आग लग गई। 

Tags:    

Similar News