अमेरिका के फ्लोरिडा में फायरिंग, तीन की मौत 11 लोग जख्मी

अमेरिका के फ्लोरिडा में फायरिंग, तीन की मौत 11 लोग जख्मी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-27 05:04 GMT
अमेरिका के फ्लोरिडा में फायरिंग, तीन की मौत 11 लोग जख्मी
हाईलाइट
  • अमेरिका के फ्लोरिडा में फायरिंग।
  • जैक्सनविले कॉम्प्लेक्स में हुई घटना।
  • हमलावर सहित तीन लोगों की मौत
  • 11 लोग जख्मी।

डिजिटल डेस्क, फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार देर रात हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसा फ्लोरिडा के जैक्सनविले एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में हुआ। जानकारी के मुताबिक घटना ऑनलाइन वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई। हमलावर ने टूर्नामेंट में हार से नाराज होकर आस-पास के लोगों पर फायरिंग की थी। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें गोली चलाने की आवाज आ रही है। 

 


स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस हादसे में हमलावर भी मारा गया। जिसकी पहचान डेविड कैट्ज नाम के शख्स के रूप में हुई है। घटनास्थल से उसका शव बरामद कर लिया गया है। 24 वर्षीय डेविड बाल्टीमोर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि डेविड ने आसपास के लोगों पर हमला करने के बाद खुद को गोली मार ली थी। उसके पास से एक गन बरामद की गई। जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि, "गोलीबारी में मौके पर कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं। 


जैक्सनविले कॉम्प्लेक्स में कई गेम्स बार, 20 रेस्टारेंट और 70 स्टोर हैं। घटना जीएलएच एफ गेम बार में उस वक्त हुई जब एक टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाइंग राउंड चल रहा था। गेमिंग टूर्नामेंट का आयोजन करने वाली कंपनी ईए स्पोर्ट्स ने कहा है कि वह इस मामले में अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इस कंपनी के साथ दुनियाभर के 25 करोड़ से ज्यादा खिलाड़ी जुड़े हैं।

 

 

 

Similar News