पाकिस्तानी कैबिनेट में 20 साल बाद चुना गया कोई हिन्दू मंंत्री

पाकिस्तानी कैबिनेट में 20 साल बाद चुना गया कोई हिन्दू मंंत्री

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-05 11:07 GMT
पाकिस्तानी कैबिनेट में 20 साल बाद चुना गया कोई हिन्दू मंंत्री

डिजिटल डेस्क,इस्लामाबाद। शुक्रवार को शाहिद खाकन अब्बासी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ लेने के साथ-साथ ही पाकिस्तानी कैबिनेट में एक नया रिकाॅर्ड बन गया है। 20 साल में यह पहली बार है जब किसी हिंदू व्यक्ति को इसमें जगह मिली है। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक नवाज शरीफ के विश्वसनीय माने जा रहे खाकन के शपथ लेने के साथ-साथ ही दर्शन लाल को भी पाक कैबिनेट में जगह मिली है।

पाकिस्तान राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इनमें से 19 राज्यमंत्री हैं। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। 65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

साल 2013 में दर्शन लाल को पीएमएल-एन पार्टी के टिकट पर माइनॉरिटी कोटे से दूसरी बार सांसद चुना गया था। वहीं नवाज शरीफ के कैबिनेट में रक्षा और ऊर्जा मंत्रालय संभालने वाले ख्वाजा आसिफ को अब्बासी ने विदेश मंत्री चुना है। पाकिस्तान सरकार में साल 2013 से ही कोई विदेश मंत्री नहीं था। पाकिस्तान की आखिरी विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार थीं। 

Similar News