अमेरिका: 20 साल के अंदर चीन से आई पांच विपत्तियां, अब इसे रोकना होगा- एनएसए रॉबर्ट ओ ब्रायन

अमेरिका: 20 साल के अंदर चीन से आई पांच विपत्तियां, अब इसे रोकना होगा- एनएसए रॉबर्ट ओ ब्रायन

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-13 05:34 GMT
अमेरिका: 20 साल के अंदर चीन से आई पांच विपत्तियां, अब इसे रोकना होगा- एनएसए रॉबर्ट ओ ब्रायन

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया में तांडव मचा रहे कोरोनावायरस के लिए अमेरिका चीन को दोषी मानता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को वायरस के लिए जिम्मेदार ठहराया है और धमकी भी दी है। अमेरिकी वैज्ञानिक चीन के वुहान शहर में जाकर रिसर्च भी करना चाहते हैं। हालांकि चीनी सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इस बीच अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन (Robert O Brien) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भी कोविड-19 के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। 

जल्द इसे रोकना होगा
रॉबर्ट ओ ब्रायन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि बीते 20 साल में चीन से पांच विपत्तियां आई है। इसे जल्द रोकना होगा। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीन सरकार से कहेंगे कि हम इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे। फिर चाहे पशु बाजार से या प्रयोगशालाओं से निकल रही हो। 

वायरस प्रयोगशाला या पशु बाजार से निकला है
ब्रायन ने कहा, हमें पता है कि कोविड-19 वुहान से आया है। जो सबूत है उसे पता चलता है कि यह किसी प्रयोगशाला या पशु बाजार ने निकला है। उन्होंने कहा कि ऐसी भयावह हालात के साथ दुनिया कैसे रह सकेगी। जिसकी उत्पत्ति चीन से हुई और पूरी दुनिया में फैल गई। एनएसए रॉबर्ट ओ ब्रायन ने आगे कहा कि हम चीन को सहायता के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने को तैयार थे, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। 

Covid-19: चीन के वुहान में फिर दस्तक दे रहा कोरोनावायरस, मिले 6 नए केस

मौत का आंकड़ा दो लाख 90 हजार पार
नोवल कोरोनावायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 90 हजार के पार हो गया। जबकि अबतक 43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस जानलेवा महामारी से हुई मौतों के मामले में सबसे आगे अमेरिका है। यहां अबतक 83 हजार 425 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

कोरोना वायरस के बाद अब मर्डर हॉर्नेट का डर, गला देता है इंसानों का मांस
Tags:    

Similar News