इस मटनवाली मॉडल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखकर भूल जाएंगे प्रिया प्रकाश

इस मटनवाली मॉडल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखकर भूल जाएंगे प्रिया प्रकाश

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-18 17:47 GMT

डिजिटल डेस्क, ताइवान। आजकल भारतीय सोशल मीडिया पर आंख मारते हुए त्रिशूर की मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर काफी छाई हुई हैं। फेसबुक, वॉट्सअप, यूट्युब से लेकर इंस्टा और ट्विटर पर प्रिया प्रकाश ने काफी धमाल मचाया है। मगर हम आपको बता दें कि ताइवान की एक मॉडल ने सोशल मीडिया पर प्रिया का क्रेज थोड़ा कम कर दिया है। आप भी इस मॉडल को देखेंगे तो पक्का है कि प्रिया प्रकाश को भूल जाएंगे। इस ताइवानी मॉडल का नाम लिटिल पीच है, जो "मटनवाली" के नाम से फेमस है।

बता दें कि लिटिल पीच पेशे से एक मॉडल हैं और पिछले कुछ महीनों से ये सेल्स गर्ल का काम कर रही हैं। इस मॉडल को एक मटनशॉप के मालिक ने हायर किया है।

लिटिज पीच का क्रेज इतना है कि लोगों ने इनकी शॉप पर ज्यादा से ज्यादा विटिज करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, जिसने भी लिटिल को देखा वो क्रेजी हो गया। अब तो ताइवान की इस वायरल गर्ल को लोग सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पोंस देते हुए फॉलो कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पत्रकार की मां और बेटी की हत्या, बोरे में मिली लाश, हिरासत में तीन लोग

दरअसल, मीट शॉप के मालिक को कुछ समय से अपनी इस शॉप पर काफी हानि उठाना पड़ रही थी। उसने कई तरीके अपनाए मगर हुआ कुछ भी नहीं। इसके बाद शॉप मालिक ने प्रोफिट कमाने के लिए अनूठा तरीका अपनाते हुए इस मॉडल को फूड सर्व करने के लिए हायर किया। सबसे इंटरेस्टिंग बात ये हैं कि उनका ये आइडिया सक्सेसफुल भी रहा। अब यह शॉप काफी फायदे में है।

आमतौर पर कंपनी अपने प्रोड्क्ट्स बेचने के लिए मॉडल्स का चेहरा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस शॉप के मालिक ने तो मॉडल को ही वेंडर बना दिया। जब से लिटिल पीच ने यह शॉप संभाली है, तब से यहां लोगों की काफी भीड़ लगने लगी है और शॉप मालिक भी फायदे में रहा है।

Similar News