संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का निधन

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का निधन

IANS News
Update: 2020-03-05 14:31 GMT
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का निधन
हाईलाइट
  • संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का निधन

लीमा, 5 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव व पेरू के पूर्व प्रधानमंत्री जेवियर पेरेज डी कुएलर का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरेज डी कुएलर के बेटे ने स्थानीय रेडियो स्टेशन आरपीपी से कहा कि पेरू में अपने घर पर उनका निधन हुआ।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान उन्होंने लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व में शांति समझौते किए।

उनकी एक प्रमुख उपलब्धि आठ वर्षों के संघर्ष के बाद 1988 में ईरान और इराक के बीच युद्ध विराम के लिए बातचीत रही।

ईरान-इराक युद्ध के अलावा 1991 में अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में डी कुएलर ने पश्चिमी सहारा में युद्ध की स्थिति को खत्म करने व अल सल्वाडोर, कंबोडिया व निकारागुआ में गृह युद्ध को खत्म करने में मदद की।

बुधवार रात को एक बयान में मौजूदा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह इस खबर से बहुत दुखी हैं।

Tags:    

Similar News