संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-18 09:55 GMT
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन
हाईलाइट
  • अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
  • वो कोफ़ी अन्नान फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमैन थे।
  • शनिवार को स्विट्जरलैंड में ली अंतिम सांस।
  • संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान का 80 की उम्र में निधन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (UN) के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान का शनिवार को निधन हो गया। नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित 80 वर्षीय अन्नान ने स्विट्जरलैंड के एक अस्पताल में अंतिम सांस लीं। कोफ़ी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके अलावा वो कोफ़ी अन्नान फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमैन भी थे।

Similar News