अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमला, 31 की मौत 50 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमला, 31 की मौत 50 से ज्यादा घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-22 08:49 GMT

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। रविवार को हुए इस हमले की इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने जिम्मेदारी ली है। ऑनलाइन न्यूज पोर्टल अमाक पर ISIS ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घोर प्रांत के वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर पर हमला कर दिया था। धमाके के बाद से यहां 20 अक्टूबर को होने वाले चुनावों की सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।

 



हमलावर ने खुद को उड़ाया
काबुल के कार्यवाहक पुलिस चीफ मोहम्मद दाऊद आमीन ने बताया कि आईडी डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिस के दरवाजे पर एक एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। काबुल के दश्त-ए-बार्ची में सुबह करीब 10 बजे ये हमला हुआ। स्वाथ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने इस हमले में 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे जाने वालों की ये संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि जिन 50 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमे से कुछ की हालत गंभीर है।

 



हेरात प्रांत में बम ब्लास्ट
इससे पहले 10 अप्रैल को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बम ब्लास्ट किया गया था। इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल थे। वहीं मार्च में राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद के पास आईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया था। इस विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 52 लोग घायल हो गए थे। ये सभी लोग पारसी नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। 

28 दिसंबर को भी हुआ आत्मघाती हमला
28 दिसंबर 2017 को भी एक आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। ये हमला शियाओं के सांस्कृतिक केंद्र तेबयान पर हुआ था। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त यहां पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। हमला जिस जगह हुआ था, वहां कुछ छात्र मीडिया ग्रुप के सदस्यों के साथ एक चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। हमले में घायल हुए एक शख्स ने बताया था कि तेबयन सेंटर में मीटिंग के लिए एक्टिविस्ट जमा हुए थे। तभी सुसाइड बॉम्बर ने यहां पर धमका कर दिया। 

Tags:    

Similar News