पाक ने अलापा शांति का राग, सेनाध्यक्ष बाजवा बोले- अतीत की यादों को दफना कर आगे बढ़ने का समय

पाक ने अलापा शांति का राग, सेनाध्यक्ष बाजवा बोले- अतीत की यादों को दफना कर आगे बढ़ने का समय

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-18 13:02 GMT
पाक ने अलापा शांति का राग, सेनाध्यक्ष बाजवा बोले- अतीत की यादों को दफना कर आगे बढ़ने का समय

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल क़मर जावेद बाजवा ने भारत के साथ शांति की पेशकश की है। बाजपा ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा वक्‍त भारत और पाकिस्तान के लिए अतीत की यादों को दफना कर आगे बढ़ने का है। बाजवा ने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच शांति कायम होने से दक्षिण और मध्य एशिया की क्षमता को अनलॉक करने में मदद मिलेगी। इससे एक दिन पहले इमरान खान ने भी भारत को मध्य एशिया तक पहुंच कायम करने के लिए पाकिस्तान के साथ शांति रखने को कहा था।

क्या कहा बाजवा ने?

  • बाजवा ने कहा, सबसे अहम मुद्दा कश्मीर का है।
  • कश्मीर विवाद के समाधान के बिना इस क्षेत्र में शांति की कोई भी पहल सफल नहीं हो सकती।
  • हमें लगता है कि यह अतीत को दफनाने और आगे बढ़ने का समय है।
  • हमारे पड़ोसी को विशेष रूप से कश्मीर में एक अनुकूल वातावरण बनाना होगा।
  • दुनिया ने विश्व युद्धों और शीत युद्ध के कहर को देखा है।
  • इसमें ध्रुवीकरण और एक दूसरे की उपेक्षा ने मानवता के खिलाफ कहर बरपाने का काम किया था।
  • आज दुनिया तेजी से जनसांख्यिकी, अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी से बदल रही है।

क्या कहा था इमरान खान ने?

  • इमरान खान ने कहा, उनकी सरकार ने भारत के साथ बेहतर संबंधों के लिए हर चीज की।
  • अब भारत की बारी है, भारत को पहला कदम उठाना होगा। 
  • वे जब तक ऐसा नहीं करेंगे, हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News