अफ्रीका : माली में UN Base पर हमला, 9 की मौत, 8 हमलावर भी ढेर

अफ्रीका : माली में UN Base पर हमला, 9 की मौत, 8 हमलावर भी ढेर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-15 06:32 GMT
अफ्रीका : माली में UN Base पर हमला, 9 की मौत, 8 हमलावर भी ढेर

डिजिटल डेस्क, बमाको। माली में मध्य और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित यूएन बेसों पर हमला हुआ है। अलग-अलग जगहों पर हुए इन हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 सिक्योरिटी गार्ड, एक पुलिसकर्मी, एक सैनिक, एक शांतिदूत और एक सिविलियन है। जवाबी कार्रवाई में 8 हमलावर भी मारे गए हैं।

पहला हमला मोप्ती के मध्य क्षेत्र में स्थित डोएंतजा में हुआ। सोमवार सुबह हुए इस हमले में एक शांतिदूत और एक सैनिक की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में यहां दो संदेही जिहादियों को भी मार दिया गया। इस हमले के ठीक 6 घंटे बाद माली के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित टिम्बकटू में हमला हुआ। यहां 6 हथियारबंद लोगों ने यूएन मिशन कैंप के प्रवेश द्वारा पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए घुसने की कोशिश की। हमलावरों ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर ग्रेनेड भी फेंके। इस हमले में 5 सिक्योरिटी गार्ड, एक पुलिसकर्मी और एक सिविलियन कांट्रेक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में सभी 6 हमलावरों को मार गिराया है।

माली के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि महामत सालेह सालेह अन्नादिफ ने टिम्बकटू हमले पर दिए अपने बयान में कहा, "डोएंतजा में आतंकवादी हमले के कुछ ही घंटों बाद किये गये इस कायराना हमले की निंदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "हमें इन आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए ताकि उन्हें अदालत में उनके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके।

Similar News