विवाद के बावजूद शंघाई बैठक चीन में शामिल हुआ भारत

विवाद के बावजूद शंघाई बैठक चीन में शामिल हुआ भारत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-02 02:40 GMT
विवाद के बावजूद शंघाई बैठक चीन में शामिल हुआ भारत

डिजिटल डेस्क, बीजिंग।  भारत और चीन के बीच के बीच तनाव जारी है। भूटान के क्षेत्र को लेकर सिक्किम सीमा पर विवादों के बावजूद भारत ने शनिवार को चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लिया। चीन, भारत और रूस समेत शंघाई सहयोग संगठन के सात सदस्य देशों ने उत्तरी पूर्वी चीन के लिऑनिंग प्रांत के डालियान में बृहस्पतिवार को सीमा नियंत्रण विभाग के प्रमुखों की बैठक में शिरकत की। चीन के वर्चस्व वाले इस सुरक्षा समूह में भारत और पाकिस्तान के पूर्ण सदस्य बनने के बाद एससीओ की यह पहली बैठक है।

भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ के अन्य सदस्यों में चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने एससीओ की डालियान बैठक में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि चीन की धमकी के बाद रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि 1962 के और 2017 के इंडिया में फर्क है। सिक्किम बाॅर्डर पर चीनी-भारतीय सैनिकों में धक्का-मुक्की के बाद मामला और अधिक गर्मा गया है। 

Similar News