War:अमेरिका के खिलाफ जंग के लिए तैयार ईरान ! जामकरन मस्जिद पर फहराया लाल झंडा

War:अमेरिका के खिलाफ जंग के लिए तैयार ईरान ! जामकरन मस्जिद पर फहराया लाल झंडा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-05 05:24 GMT
हाईलाइट
  • अमेरिका के खिलाफ ईरान ने किया जंग का ऐलान
  • ईरान ने देशवासियों को अलर्ट रहने के लिए कहा
  • जामकरन मस्जिद पर फहराया लाल झंडा

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने अमेरिका की धमकी के बाद जामकरन मस्जिद पर लाल झंडा फहरा कर अमेरिका के खिलाफ जंग का ऐलान किया है। ईरान में मस्जिद पर लाल झंडा फहराने का मतलब जंग का ऐलान होता है। ईरान जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है ! मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है, जब ईरान में इस तरह जामकरन मस्जिद पर लाल झंडा फहराया गया है। 

 

बता दें कि ईरान के कोम स्थित जामकरन मस्जिद के डोम (गुमद) पर आमतौर पर धार्मिक झंडे फहराए जाते हैं। ऐसे में धार्मिक झंडे को हटाकर लाल झंडा फहराने का मतलब युद्ध के ऐलान के रूप में लिया जा रहा है, क्योंकि लाल झंडे का मतलब दुख जताना नहीं होता है। ईरान ने अपने देशवासियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। ईरान सेना की ओर से संदेश दिया गया है कि सभी तैयार रहे, अब वो होने वाला है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है।  

हजरत हुसैन ने फहराया था लाल झंडा 
कर्बला युद्ध के दौरान हजरत हुसैन ने मस्जिद के ऊपर लाल झंडा फहराया था। लाल झंडा खून और शहादत का प्रतीक माना जाता है। अभी की स्थिति को देखते हुए इसका प्रयोग सुलेमानी ईरान के लिए बदले के तौर पर किया जा रहा है, जिसके लिए उन्हें शहादत के लिए तैयार किया जा रहा है। जामकारन मस्जिद को ईरान का सबसे पवित्र मस्जिद माना जाता है और यहां के युवाओं पर इसका काफी प्रभाव है।

Tags:    

Similar News