फ्लोरिडा के तटों से टकराया 'इरमा', एक लाख बीस हजार भारतीय फंसे

फ्लोरिडा के तटों से टकराया 'इरमा', एक लाख बीस हजार भारतीय फंसे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-10 12:55 GMT
फ्लोरिडा के तटों से टकराया 'इरमा', एक लाख बीस हजार भारतीय फंसे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्यूबा में भारी तबाही मचाने वाला चक्रवर्ती तूफ़ान इरमा अमेरिका में फ्लोरिडा के तटों से टकरा चुका है। जिसके कारण से फ्लोरिडा कीज में 209 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। यह तूफ़ान इस समय चार श्रेणियों में बदल चुका है। वहीं अटलांटिक में इरमा के पीछे चक्रवर्ती तूफ़ान होसे भी पहले से ही मौजूद है। जिसे चौथी श्रेणी का तूफ़ान बताया जा रहा है, जिसके कारण तूफ़ान प्रभावित क्षेत्रों में 233 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही हैं।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्टॉक ने बताया है कि इरमा तूफ़ान के कारण 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही मियामी में भी भारी बारिश शुरू हो गयी है। तूफ़ान के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है, साथ ही हजारों की संख्या में लोगों ने आपात शिविरों में शरण ले ली है। तूफ़ान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफ़ान इरमा से सबसे ज़्यादा टैम्पा और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे शहरों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इन शहरों में 1921 के बाद से कोई भी बड़ा चक्रवर्ती तूफ़ान नहीं आया है। इन इलाकों में इरमा के साथ समुद्री क्षेत्रों में हाई टाइड की आशंका भी जताई जा रही है।

वर्ष 2010 की जनगणना के अनुसार फ्लोरिडा में भारतीय मूल के करीब 120000 से अधिक लोग रहते हैं। जिसमें से अधिकांश लोगों का आशियाना तूफ़ान प्रभावित क्षेत्रों में ही है। जो कि तूफ़ान के लिहाज से काफी खतरनाक क्षेत्र हैं। इसी बीच, कैरिबियाई द्वीप सेंट मार्टिन से करीब 60 भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार अधिकतर भारतीय नागरिकों के पास छोटी अवधि का ट्रांजिट वीजा है और  जिन लोगों के पास वह भी नहीं है, उनके लिए भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय और होमलैंड सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर वीजा उपलब्ध कराने के काम में लगा है। जिससे कि उन्हें विमान से अमेरिका भेजा जा सके ताकि वे वहां से सुरक्षित स्वदेश लौट सकें। भारतीय दूतावास ने 24 घंटों के लिए अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

गौरतलब है कि इरमा तूफान के चलते बड़े पैमाने पर विध्वंस हुआ। तूफान के कारण अबतक लगभग 17 लोग मारे जा चुके हैं। यह तूफान कैरेबियाई द्वीप से शुक्रवार को ही गुजरा था। रेडक्रॉस ने जानकारी दी है कि लगभग 12 लाख लोग इस तूफान से प्रभावित हुए हैं। तूफान प्रभावितों की संख्या बढ़कर 2.6 करोड़ तक पहुँच सकती है।

Similar News